हिमाचल: प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी..

हिमाचल: प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्य व कम ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश होने से ठंड काफी बढ़ गई है। प्रदेश में बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और ऊंचाई वाले भागों में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में घूमने पहुंचे पर्यटक भी सुहावने मौसम से काफी खुश नजर आ रहे हैं। प्रदेश में हुई बारिश और बर्फबारी से किसान और बागवान को भी काफी राहत मिली है।

 प्रदेश में मई में लाहौल-स्पीति और किन्नौर की चोटियों में ताजा बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 28 मई से 30 मई तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश व चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, मैदानी भागों में 30 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

60 वर्ष  बाद प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में मई में बर्फबारी दर्ज की गई। केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक लाहौल घाटी के इलावा दर्रा बारालाचा कुंजुम दर्रा रिपीट लेडी ऑफ के लॉन्ग मुल्कीला नीलकंठ मकबरे के बारे में भी बर्फबारी हुई है। धर्मशाला के धौलाधार रेंज पर भी बर्फबारी होने का समाचार है।

रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे चोटियां बर्फ से ढक गईं हैं। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed