मुख्यमंत्री को कहीं भी आने-जाने के लिए भाजपा नेताओं की अनुमति की जरूरत नहीं : अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष

शिमला: एस.आई.डी.सी. के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष महेन्द्र स्तान, हाउसिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने भाजपा प्रवक्ता के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप लगाया है।

शर्मा, स्तान तथा छाजटा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सरकार के मुखिया हैं व कहीं भी कभी भी आ-जा सकते हैं। मुख्यमंत्री चौबीस घंटे जन सेवा में होते हैं इसलिए कहीं भी आने-जाने के लिए भाजपा नेताओं से अनुमति की जरूरत नहीं है।

इन नेताओं ने भाजपा को संयम में रहने की सलाह देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ रचे गए षड़यंत्र का पर्दाफाश हो चुका है। प्रदेश के लोग भाजपा के चरित्र को देख चुके हैं। इसलिए उन्हें लोगों से झूठ के लिए माफी मांगनी चाहिए।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *