ताज़ा समाचार

Himachal Coronavirus Update: प्रदेश में आज कोरोना से 9 लोगों की मौत, 2900 से अधिक हुए संक्रमित

हिमाचल: प्रदेश में आज कोरोना पॉजिटिव के 2940 नये मामले आए हैं। जिनमें बिलासपुर में 154,  चंबा में 81, हमीरपुर में 220, कांगड़ा में 396,  किन्नौर में 121, कुल्लू में 109, लाहुल स्पीति 7, मण्डी 350, शिमला में 721,  सिरमौर में 131, सोलन में 438 और ऊना में 212  मामले आये हैं।

वहीं प्रदेश में आज 1477  मरीज स्वस्थ हुए हैं जिनमें बिलासपुर 71,  चंबा से 102,  हमीरपुर में 29, कांगड़ा में 141, किन्नौर से 22, कुल्लू में 45, लाहुल स्पीति 1, मण्डी 70,  शिमला 317, सिरमौर से 98,  सोलन में 353 और ऊना में 228  लोग स्वस्थ हुए हैं।

प्रदेश में आज 9 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई है। जिनमें  मण्डी में 1, शिमला में 1, सोलन में 1, सिरमौर में 2, ऊना में 1 और  कांगड़ा में 3 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed