25 नवंबर 2021 का राशिफल; जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन : पंडित शशि पाल डोगरा

दैनिक राशिफल
(25-नवम्बर-2021)

मेष: खर्चों में बढ़ोतरी होने से कुछ परेशान दिखेंगी। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा। अधिक ठंडी खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली संख्या : 3

वृष: आज आपको अपने दोस्तों के बीच लोकप्रिय होने के लिए थोडा नम्र बनना होगा। आप अपने जीवन में नई मिसाल स्थापित करते हुए आगे बढ़ेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 5

मिथुन: धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं।
भाग्यशाली संख्या : 7

कर्क: आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं रुक सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 4

सिंह: स्वास्थ्य में सुधार होना आपके ऊपर निर्भर करेगा। बेवजह की चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली संख्या : 2

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आज आप कोई बड़ा कार्य संपन्न कर सकते हैं। आपके द्वारा किये गए सभी प्रयास सफल रह सकते है।
भाग्यशाली संख्या : 9

तुला: सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है।
भाग्यशाली संख्या : 7

वृश्चिक: किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 8

धनु: परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में परिवार वालों के सहयोग से कई काम बनेंगे। खर्चे काफी होंगे।
भाग्यशाली संख्या : 9

मकर: आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की पूरी-पूरी संभावना नजर आ रही है। आपके जीवन में आने वाली परेशानी समाप्त हो जाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 5

कुंभ: आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली संख्या : 1

मीन: आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत हो सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 3

पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *