22 दिन बाद जेल से रिहा हुए आर्यन खान, पिता शाहरुख के साथ पहुंचे ‘मन्नत’

Aryan Khan Released: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान  के बेटे आर्यन खान मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद आज 22 दिन बाद मुंबई की आर्थर रोड़ जेल से रिहा हो गए हैं। इसके बाद आर्यन पिता शाहरुख खान के साथ सीधे अपने घर ‘मन्नत‘ पहुंचे। शाहरुख खान अपने काफिले के साथ आर्यन खान को लेने खुद आर्थर रोड़ जेल पहुंचे थे। शाहरुख के घर मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

आर्थर रोड जेल के अधिकारी के मुताबिक, आर्यन खान अपनी रिहाई से बेहद खुश दिखे। उन्होंने दूसरे कैदियों से मिलकर बात की और गले भी लगाया। इससे पहले आर्यन ने अधिकारियों से रिहाई का समय पूछा था। आर्यन खान की रिहाई सुबह 11 बजे हुई। 2 अक्टूबर के छापे के बाद से आर्यन को लंबा वक्त जेल में बिताना पड़ा है। शाहरुख के लाडले के लिए ये आसान नहीं था। आगे की राह भी आसान नहीं है, क्योंकि आर्यन को सिर्फ जमानत मिली है केस से छुटकारा नहीं।

आर्यन खान जेल से तो रिहा हो गए हैं। लेकिन उन्हें जमानत देते हुए कोर्ट ने उनके लिए कुछ शर्तें तय की हैं।:-

  • आर्यन खान जांच अधिकारी को बिना बताए मुंबई से बाहर नहीं जा सकते हैं।

  • हर शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर में सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच आकर हाजिरी देनी होगी।

  • किसी दूसरे आरोपी के संपर्क में नहीं रहना होगा।

  • जांच से जुड़ी बातें मीडिया या सोशल मीडिया में शेयर नहीं कर सकते।

  • आर्यन को अपना पासपोर्ट स्पेशल NDPS कोर्ट में जमा करना होगा।

  • कोर्ट की इजाजत के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते हैं।

  • अगर किसी भी शर्त का उल्लंघन होता है तो NCB विशेष न्यायाधीश के पास आवेदन की हकदार होगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *