राज्य में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रिकवरी दर 73.4 प्रतिशत

Corona Update: देश में लगातार चौथे दिन 18 हजार से ज्यादा मामले आए

नई दिल्ली: देश में पिछले चार दिनों से लगातार 18 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। भारत में संक्रमित लोगों की कुल संख्या साढ़ें पांच लाख से ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 5 लाख 66 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 16893 की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लाख 34 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18 हजार 522 नए मामले सामने आए और 418 मौतें हुईं।

दुनिया में चौथा सबसे प्रभावित देश

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,637,039), ब्राजील (1,345,254), रूस (634,437) में हैं. लेकिन भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं।

क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)
ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 90 46 0
2 आंध्र प्रदेश 13891 6232 180
3 अरुणाचल प्रदेश 187 61 1
4 असम 7752 5333 11
5 बिहार 9640 7390 62
6 चंडीगढ़ 435 349 6
7 छत्तीसगढ़ 2761 2173 13
8 दिल्ली 85161 56235 2680
9 गोवा 1198 478 3
10 गुजरात 31938 23240 1827
11 हरियाणा 14210 9502 232
12 हिमाचल प्रदेश 942 556 9
13 जम्मू कश्मीर 7237 4585 95
14 झारखंड 2426 1845 15
15 कर्नाटक 14295 7683 226
16 केरल 4189 2152 22
17 लद्दाख 964 616 1
18 मध्य प्रदेश 13370 10199 564
19 महाराष्ट्र 169883 88960 7610
20 मणिपुर 1227 494 0
21 मेघालय 47 42 1
22 मिजोरम 148 55 0
23 ओडिशा 6859 4946 23
24 पुद्दुचेरी 619 221 10
25 पंजाब 5418 3764 138
26 राजस्थान 17660 13618 405
27 तमिलनाडु 86224 47749 1141
28 तेलंगाना 15394 5582 253
29 त्रिपुरा 1380 1085 1
30 उत्तराखंड 2831 2111 39
31 उत्तर प्रदेश 22828 15506 672
32 पश्चिम बंगाल 17907 11719 653
भारत में कुल मरीजों की संख्या 566840 334822 16893

मरीजों के ठीक होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है। कोरोना मरीजों के यह रिकवरी दर बढ़कर 58.67% तक पहुंच चुकी है। कोरोना का परीक्षण करने के लिए नैदानिक प्रयोगशालाओं के बढ़ते नेटवर्क के साथ भारत में अब प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 1,047 हो गई हैं। इसमें सरकारी क्षेत्र के 760 और 287 निजी प्रयोगशालाएं शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे में जिन 11 प्रयोगशालाओं को शामिल किया गया है, उनमें सभी सरकार द्वारा संचालित हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 28 जून तक 83,98,362 लोगों की जांच की गई है, जिनमें से 170,560 लोगों की रविवार को जांच की गई थी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *