हिमाचल: राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उनके कार्यों को किया याद

शिमला: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75वी  जयंती देश भर में मनाई जा रही है। हिमाचल में कांग्रेस द्वारा धर्मशाला में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है वहीं जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर उनकी 75वीं जयंती के अवसर पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

 शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस कार्यालय में उनकी जयंती मनाई गई जहां विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की चित्र पर पुष्प अर्पित किए और राजीव गांधी के कार्यों को याद किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *