मंडी : झटिंगरी-फूलाधार मार्ग पर झटिंगरी से कुछ ही दूरी पर एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को मंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मृतक की पहचान चालक संतोष कुमार (50) पुत्र बुध प्रकाश और घायल की पहचान चालक के साथी राजेश तनेजा के रूप में हुई है। दोनों नेहरू नगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। हादसा रविवार देर रात हुआ। कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे। पुलिस जांच कर रही है।