- मृतकों के आश्रितों को 15-15 लाख रुपये देने की घोषणा
- मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त
शिमला: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में शामिल तीन व्यक्तियों की रविवार को विभिन्न कारणों से मौत हो गई। मृतकों में किन्नौर ज़िला के सपरी के विनीत कुमार, सोलन ज़िला के अर्की के देवी सिंह तथा कुल्लू ज़िला के मनाली के लोटराम शामिल हैं। मृतकों के आश्रितों को 15-15 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात तीन व्यक्तियों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार दुःख की इस घड़ी में उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से मृतकों की आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल ने भी चुनाव डियूटी पर तैनात तीनों व्यक्तियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है।