शिमला पहुंचे चुनाव प्रचार करने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू

  •  15 मई को स्मृति ईरानी का पालमपुर
  • 16 मई को राजनाथ सिंह का हिमाचल में चुनावी प्रचार में आने का कार्यक्रम

शिमला: शिमला प्रचार करने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने पत्रकारवार्ता में कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 12 हजार करोड़ की विभिन्न योजनाएं दी हैं। हिमाचल में जयराम सरकार ने पहले ही वित्त वर्ष में 32 नई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। 19 मई के अंतिम चरण के चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने वाला है। हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा पार्टी जीत दर्ज कर रही है।

उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में भी भाजपा को इस मर्तबा ज्यादा सीटें मिल रही हैं। भाजपा सत्ता में आने पर जे एंड के में धारा-370 को हटाने के लिए काम करेगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *