कुल्लू:  बंजार में जिंदा जला व्यक्ति…

कुल्लू:  कुल्लू जिले के बंजार के डुघा (बठाहड़) में एक व्यक्ति आग लगने से जिंदा जल गया है। घटना शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे की है। व्यक्ति अपने घर की निचली मंजिल में सोया था। आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बठाहड़ निवासी जीवन लाल (42) घर की निचली मंजिल में कमरे में सोया था। देर रात उनकी बहन नैना देवी उठी तो देखा कि कमरे से धुआं निकल रहा था। जब वह नीचे गई तो मंजर देखकर उनके पैर तले जमीन खिसक गई। मौके पर बिस्तर पूरी तरह जला था और जीवन लाल मृत अवस्था में पाया गया। सूचना बंजार पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। ग्राम पंचायत मशियार की प्रधान शांता देवी ने बताया कि जीवन लाल का एक आठ साल का बेटा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि मौके से सैंपल लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed