एबीवीपी ‘मिशन साहसी’ : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सामने 1300 छात्राओं ने किया अपनी शक्ति का प्रदर्शन

शिमला: राजधानी शिमला के रिज मैदान पर एबीवीपी के “साहसी” कार्यक्रम में करीब 1300 छात्राओं ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। एबीवीपी के ‘मिशन साहसी’ कार्यक्रम में छात्राओं ने वीरवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के सामने महिला शक्ति का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर स्कूल और कॉलेजों की छात्राओं ने  आत्मरक्षा के तरीकों और मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन कर हर किसी का ध्यान खींचा।

ऐतिहसिक रिज मैदान पर मिशन साहसी कार्यक्रम के समापन के मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री और रिटायर मेजर छवि सक्सेना भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मिशन साहसी को हर घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लड़की जब अपराध से लड़ती है तो उसका असल संघर्ष थाने से शुरू होता है। यह संघर्ष कानून की दहलीज तक जाता है। इस संघर्ष में लड़की का साहस बनाए रखने के लिए परिवार और समाज को खड़ा रहने के लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने मिशन साहसी को हर घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लड़की जब अपराध से लड़ती है तो उसका असल संघर्ष थाने से शुरू होता है। यह संघर्ष कानून की दहलीज तक जाता है। इस संघर्ष में लड़की का साहस बनाए रखने के लिए परिवार और समाज को खड़ा रहने के लिए जागरूकता जरूरी है। एबीवीपी ने मिशन साहसी कार्यक्रम युवाओं को नशे से दूर रहने और शारीरिक रूप से फिट रहने के संदेश के साथ आयोजित किया था। कार्यक्रम का मकसद छात्राओं को शारीरिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने भी था। एबीवीपी आत्म-रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘मिशन साहसी’ पूरे देश में आयोजित कर रहा है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *