नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों से छुड़ाए तीन भारतीय : सुषमा स्वराज

शिमला: हिमाचल के तीन युवकों को नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों द्वारा बंधक बनाए जाने के बाद उन्हें रिहा करा लिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर तीनों युवकों की रिहाई की जानकारी दी और साथ ही नाइजीरिया में भारतीय दूतावालों के प्रयासों की भी सराहना की है। दरअसल, तीनों युवक हिमाचल के कांगड़ा के रहने वाले हैं और नाइजीरिया में इनके शिप को समुद्री लुटेरों ने हाईजैक कर लिया था, जिसमें सुशील कुमार, अजय कुमार और पंकज कुमार नाम के यह युवक भी शिप पर सवार थे और तीनों मर्चेंट नेवी के कर्मचारी हैं।

युवकों के परिजनों ने बताया कि लुटेरों ने उनकी रिहाई के लिए 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। वहीं नाइजीरिया में लापता हुए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के तीन युवकों को ढूंढ निकालने की जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हिमाचल सरकार और कांगड़ा के सांसद शांता कुमार को भेज दी।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *