कुल्लू: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मवीर धामी का सोमवार को सुबह निधन हो गया। उन्होंने अपने निवास स्थान सेउबाग में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हुआ है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था और एक सप्ताह पहले ही वे सेऊबाग लौटे थे। दो दिन पहले 23 नवंबर को उन्होंने अपना 74वां जन्मदिन मनाया था। धर्मवीर धामी ने कुल्लू जिला की राजनीति में एक सक्रिय नेता के तौर पर कांग्रेस, बीजेपी, बसपा में प्रमुख भूमिका निभाई थी।