मुख्यमंत्री महिला विकास प्रोत्साहन योजना के लिए कला संस्कृति एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को करेंगे सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होंगी महिलाओं से संबंधित खेल प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम : हंस राज शर्मा

शिमला: पीटरहाफ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न 28 विभाग प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी स्थापित करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास निदेशक हंस राज शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें उन्होंने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिलाओं से संबंधित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जिसमें 50 मीटर दौड़, डोज बोल, सैग रेस, म्यूजिकल चेयर व रस्साकस्सी शामिल रहेगी।  उन्होंने बताया कि विभिन्न आंगनबाड़ी वर्करों तथा लोक सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संपूर्ण कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के कर्मचारी और कलाकार भाग लेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *