शिमला: कांग्रेस कल चौड़ा मैदान से निकालेगी ‘संविधान रक्षा मार्च’
शिमला: कांग्रेस कल चौड़ा मैदान से निकालेगी ‘संविधान रक्षा मार्च’
शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कल 26 नवम्बर को संविधान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस चौड़ा मैदान स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से संविधान रक्षा मार्च का आयोजन करेगी। यह मार्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समुख संविधान की प्रस्तवना को पढ़ कर सम्पन्न होगा। इस मार्च में प्रदेसभर से लगभग 10 से 15 हजार पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।
प्रदेश संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने आज पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए इस मार्च की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान दिवस पर देशभर में राहुल गांधी की संविधान रक्षा की आवाज को बुलंद कर रही है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इसका आयोजन किया जा रहा है।
ज़िंटा ने बताया कि इस मार्च में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के नव नियुक्त सह प्रभारी कमल कांत शर्मा,डॉक्टर राहुल राजभर के अतिरिक्त प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य विशेष तौर पर भाग लेंगे। ज़िंटा ने बताया कि इस मार्च में पार्टी के सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसदों,पूर्व सांसदों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, जिलों व ब्लॉकों के सभी अध्यक्ष,उनके सभी पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।