ताज़ा समाचार

शिमला: UGC कानून के विरोध में सचिवालय के बाहर प्रदर्शन…

शिमला: राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की सवर्ण पदयात्रा गुरुवार को मनाली से शिमला पहुंची थी। पार्टी के अनुसार पदयात्रा ने करीब 600 किलोमीटर का सफर तय किया। प्रदर्शनकारी सचिवालय के बाहर जुटे और यूजीसी के नियम वापस लेने तथा सामान्य वर्ग के लिए आयोग गठित करने की मांग उठाई। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की न्याय यात्रा 2 अक्तूबर को मनाली से शुरू हुई थी। विभिन्न जिलों से होते हुए यह यात्रा वीरवार को शिमला पहुंची। प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने आईएसबीटी से सचिवालय तक यात्रा निकाली। दोपहर करीब एक बजे यात्रा सचिवालय के बाहर पहुंची। यहां प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने तथा प्रदेश में सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

राजधानी शिमला में गुरुवार को राज्य सचिवालय के बाहर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की स्वर्ण पदयात्रा के दौरान हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। स्थिति को देखते हुए सचिवालय के गेट बंद कर दिए गए। प्रदर्शन के कारण शिमला से संजौली जाने वाली सड़क पर छोटा शिमला के रास्ते वाहनों की आवाजाही बंद रही और दिनभर सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रहीं। प्रदर्शन के दौरान तनाव बढ़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने प्रदर्शन के दौरान यूजीसी के नियम वापस लेने और सामान्य वर्ग के लिए आयोग गठित करने की मांग उठाई।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed