ताज़ा समाचार

हमीरपुर: 18 तक बंद रहेगी बराड़ा-पटनौण सड़क

हमीरपुर: तहसील टौणी देवी के अंतर्गत बराड़ा-पटनौण-बाकर खड्ड सड़क के अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 18 अक्तूबर तक बंद कर दिया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि बराड़ा-पटनौण-बाकर खड्ड सड़क के अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही 18 अक्तूबर तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक समीरपुर-मतलाणा-बाकर खड्ड सड़क या उहल-परनाली-बाकर खड्ड सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed