आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए करें आवेदन..

आंगनवाड़ी सहायिका के पद के लिए 21 अक्तूबर तक करें आवेदन

मण्डी: बाल विकास परियोजना अधिकारी, रिवालसर वंदना शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना रिवालसर के अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबल के आंगनवाड़ी केंद्र अलग में आंगनवाड़ी सहायिका के एक पद को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों सहित 21 अक्तूबर, 2026 तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, रिवालसर में जमा करवा सकते हैं। पद के लिए साक्षात्कार 27 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 11 बजे एसडीएम कार्यालय, कोटली में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी महिला तथा 18 से 35 वर्ष की आयु के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, रिवालसर के दूरभाष नंबर 01905-240325 पर संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी संबंधित पर्यवेक्षक अथवा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए 24 अक्तूबर तक करें आवेदन

जोगिंदर नगर: बाल विकास परियोजना अधिकारी, चौंतड़ा बालम राम वर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना चौंतड़ा के तहत एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सात आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद योरा-1 तथा सहायिका के पद गाहरा, मटरू, योरा-2, डोहग, द्राहल-1, भ्राँ और जटेहड़ आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे। गाहरा के पद के लिए पूरी पंचायत से आवेदन आमंत्रित हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 24 अक्तूबर, 2026 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी, चौंतड़ा स्थित जोगिंदर नगर कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। योरा-1, गाहरा, मटरू व योरा-2 के लिए साक्षात्कार 28 अक्तूबर तथा डोहग, द्राहल-1, भ्राँ और जटेहड़ के लिए 30 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे एसडीएम कार्यालय जोगिंदर नगर में होंगे।

उन्होंने बताया कि आवेदक महिला की आयु 18 से 35 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10+2 तथा वार्षिक पारिवारिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होने के साथ संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर एरिया की निवासी होनी चाहिए।

आवेदन के साथ आवश्यक प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए सीडीपीओ चौंतड़ा कार्यालय, मिनी सचिवालय जोगिंदर नगर में संपर्क किया जा सकता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed