कांगड़ा: बाइक खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत

कांगड़ा: कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत दरीणी पंचायत के झुनेना गांव के तीन युवकों की भलेड़ पावर हाउस के समीप बाइक के खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान अशोक कुमार (38) पुत्र जोगिंद्र पाल, प्रिंस (38) पुत्र पूरन चंद और पवन कुमार (30) पुत्र केवल कुमार निवासी सल्लि चनैला वार्ड-4, तहसील दरिणी के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी शनिवार सुबह मिली जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर दरीणी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया। अशोक कुमार को 108 एंबुलेंस से, जबकि पवन और प्रिंस को स्थानीय वाहनों से शाहपुर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दरीणी पंचायत प्रधान गगन सिंह ने बताया कि तीनों शुक्रवार रात को धार्मिक सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे लेकिन दूली काकड़ा में भूस्खलन होने के कारण वह वापस घर की ओर आ रहे थे। देर रात हुए इस हादसे का किसी को पता नहीं चल पाया। पुलिस दवारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed