उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित
उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित
शिमला: जिला शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक गोदामों से वर्ष 2025-26 के लिए निगम खाद्यान्नों के परिवहन एवं ढुलाई कार्य (Door Step Delivery) तथा मजदूरी कार्य (लोडिंग व अनलोडिंग) के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शिमला नरेंद्र धीमान ने बताया कि थोक भंडार भट्टाकुफर, शनान, ठियोग, नारकंडा, रामपुर, गुम्मा, जुब्बल, ननखड़ी, रोहड़ू, चिड़गांव, चौपाल, नेरवा, टिक्कर तथा डोडरा-क्वार से संबंधित उचित मूल्य की दुकानों तक Door Step Delivery के कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक निविदादाता ऑनलाइन पोर्टल पर 31 अगस्त, 2026 को प्रातः 11:00 बजे तक निविदाएं प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भट्टाकुफर, शनान, ठियोग, ननखड़ी, टिक्कर, रोहड़ू, चौपाल तथा नेरवा स्थित थोक भंडारों में लोडिंग एवं अनलोडिंग कार्य के लिए भी ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इन निविदाओं को 31 अगस्त, 2026 को सायं 3:00 बजे अतिरिक्त उपायुक्त, शिमला के कार्यालय में खोला जाएगा। निविदाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी ऑनलाइन पोर्टल https://hptenders.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शिमला के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस के दौरान प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक अथवा दूरभाष संख्या 0177-2657022 पर संपर्क किया जा सकता है।