बिलासपुर शहर के कुछ क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद…

उपमंडल-2 के अंतर्गत बिलासपुर शहर के साथ लगते कुछ क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

बिलासपुर : सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-।। ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल यानी 26 जुलाई को विद्युम उपमण्डल-।। के अंतर्गत बिजली की लाईनों की आवश्यक मरम्मत, पेडों की कांट-छांट व जीओ स्वीच के पार्ट बदले के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि उपमंडल-2 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र कृष्णा स्टील, मेन मार्किट, मीट मार्किट, गांधी मार्किट, टेलीफोन एक्सचेंज, बस स्टैंड, कॉलेज चौक, कोसरियां, ओयल, स्टूडियो 24, बामटा, सागर व्यू, औद्योगिक क्षेत्र, रौड़ा सेक्टर-3, लोअर निहाल तथा तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

जबली अनुभाग के अंतर्गत आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

बिलासपुर : सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत उप मण्डल-। ई. सन्नी जगोता ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जुलाई को जबली अनुभाग के 11 केवी फीडर कोठीपुरा के अंतर्गत जेएनवी सपर के साथ लगती 33 केवी लाइन जबली से नम्होल पर बिजली की लाइनों पर आवश्यक कार्य किया जाना है। जिसके चलते साथ लगते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को जबली अनुभाग के 1 अंतर्गत आने वाले क्षेत्र जवाहर नवोदय विद्यालय, चंगरपलासनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम पर निर्भर रहेगा तथा लोगों से सहयोग की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed