HPTDC की सभी इकाइयों में 27 जुलाई को लगेंगे रक्तदान शिविर…
HPTDC की सभी इकाइयों में 27 जुलाई को लगेंगे रक्तदान शिविर…
हिमाचल: प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) ने प्रदेश भर के अपने होटल परिसरों और इकाइयों में 27 जुलाई 2026 को रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने सभी होटल परिसरों के डीडीओ (DDOs) को तत्काल प्रभाव से आवश्यक निर्देश भेजे हैं। जारी आदेशों में कहा गया है कि रक्तदान मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा सामाजिक कार्य है। दुर्घटनाओं, सर्जरी, कैंसर उपचार और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्त की लगातार आवश्यकता रहती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक रक्तदाता जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देता है। HPTDC ने इससे पहले पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान भी शुरू किया था। अब इसी सामाजिक पहल को आगे बढ़ाते हुए निगम ने सभी इकाइयों को अपने-अपने क्षेत्रों के निकट स्थित स्वास्थ्य संस्थानों से समन्वय स्थापित कर 27 जुलाई को रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। निगम ने यह भी कहा है कि आयोजित रक्तदान शिविरों की तस्वीरें ई-ऑफिस के माध्यम से मुख्यालय को भेजी जाएं। साथ ही इन शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार मीडिया और अन्य माध्यमों से भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए प्रेरित हो सकें।