दयानंद पब्लिक स्कूल, द मॉल, शिमला में CBSE क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित; 60 शिक्षकों ने लिया भाग

शिमला: दयानंद पब्लिक स्कूल, द मॉल, शिमला में सीबीएसई उत्कृष्टता केंद्र (COE) पंचकूला के तत्वावधान में “Computational Thinking & Artificial Intelligence” विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के लगभग 60 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के सामूहिक गायन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या  अनुपम ने Resource Person श्री रचित लांबा (IT Education Specialist) का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

कार्यशाला में श्री रचित लांबा ने नई सीबीएसई पाठ्यचर्या (Circular No. Acad-18/2026) के अनुरूप Computational Thinking और Artificial Intelligence की आवश्यकता एवं महत्व को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि समस्या का विश्लेषण, पैटर्न पहचान, तार्किक सोच और एल्गोरिदम निर्माण जैसे कौशल भविष्य की शिक्षा का महत्वपूर्ण आधार हैं। विभिन्न सत्रों में प्रभावी Prompt Engineering, Text-to-Image, Text-to-Video, Lesson Planning, Worksheet एवं Song Generation जैसी आधुनिक एआई तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यशाला को रोचक बनाने के लिए समूह गतिविधियाँ, आइस-ब्रेकर, फ्लैग्स एक्टिविटी, इंटरैक्टिव क्विज़ तथा क्रॉस-करिकुलर लेसन प्लानिंग जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा एआई के जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग, डिजिटल नागरिकता और विद्यालयों में इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया।

कार्यशाला के अंत में शिक्षकों ने अपने सकारात्मक फीडबैक साझा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। प्रधानाचार्या अनुपम ने संसाधन व्यक्ति एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण से शिक्षण प्रक्रिया और अधिक प्रभावी एवं नवाचारी बनेगी। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यशाला का सफल समापन हुआ।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed