सुंदरनगर : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुंदरनगर में शनिवार, 25 जुलाई को प्रातः 9:30 बजे मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड, गुजरात प्लांट द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान के प्रधानाचार्य विजय कुमार चौधरी ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी, जो आईटीआई उत्तीर्ण अथवा अपीयरिंग हैं, भाग ले सकते हैं। पात्र ट्रेडों में एमएमवी, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मेटल वर्कर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, टूल एंड डाई मेकर तथा पीपीओ शामिल हैं। भर्ती मानदंड एवं चयन प्रक्रिया कंपनी के नियमानुसार होगी।
उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया है। अभ्यर्थी अपने साथ 10वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट आकार के फोटो अवश्य लाएं।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 8796456200 पर संपर्क कर सकते हैं।