ताज़ा समाचार

बिलासपुर : 24-25 जुलाई को स्वारघाट मंडी मार्ग 5 घंटे रहेगा बंद, सड़क निर्माण के चलते यातायात रहेगा प्रभावित

इस अवधि के दौरान पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर डायवर्ट रहेगी वाहनों की आवाजाही, जिला दंडाधिकारी ने जारी किये आदेश

बिलासपुर:  जिला दंडाधिकारी बिलासपुर राहुल कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) परियोजना इकाई मंडी के अनुरोध तथा उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक श्री नैना देवी जी की अनुशंसा पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत स्वारघाट (कैंची मोड़ टनल-1) से मंडी भराड़ी चौक तथा मंडी भराड़ी चौक से स्वारघाट (कैंची मोड़ टनल-1) मार्ग पर निर्माण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन संबंधी आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार उक्त मार्ग पर 24 तथा 25 जुलाई, 2026 को प्रातः 11ः 00 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक सभी प्रकार के सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर स्वारघाट (कैंची मोड़ टनल-1) से नौणी चौक (बिलासपुर) तथा इसी मार्ग से वापस डायवर्ट किया जाएगा।

जिला दंडाधिकारी ने जारी आदेशों में बताया है कि सड़क बंद रहने की अवधि के दौरान एंबुलेंस, वीआईपी वाहन, स्कूल बसें तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को निर्बाध रूप से आवागमन की अनुमति रहेगी, ताकि आमजन को आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed