भाजपा प्रदेश में झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास करती रही है – विनय कुमार

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि वह उनके वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अपनी भाषा पर सयंम रखते हुए उनके नेताओं का अपमान करने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा है कि गांधी परिवार ने इस देश की एकता और अंखडता के लिये अपने प्राणों तक कि आहुति दी है, ऐसे में इन नेताओं की याद में उच्च संस्थाओं  के नामकरण कोई गलत निर्णय नही है।

विनय कुमार ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि वह प्रदेश में झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास करती रही है। भाजपा के पास प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई ऐसा मुद्दा नहीं है, जिससे उसे इसका कोई राजनीतिक लाभ मिल सकें। प्रदेश के लोग भाजपा की कथनी और करनी से पूरी तरह वाकिफ हो चुके हैं और अब वह इनके किसी भी झूठे प्रलोभन या झांसे में आने वाले नहीं। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में नगर निकायों व ग्राम पंचायतों के चुनावों में अधिकतर कांग्रेस से जुड़े लोग जीत कर आएं है। ऐसे में भाजपा का यह दावा सरासर झूठ व गुमराह करने वाला है कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनादेश है। 

विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा के उप चुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी थी और अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी उसे करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा। 

विनय कुमार ने कहा  भाजपा के उस बयान को भी तथ्यों से परे बताया है जिसमें वह कह रही है कि कि केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश को बहुत मदद दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने आज दिन तक प्रदेश  कोई भी विशेष आर्थिक मदद नहीं दी  है। पिछले साल आपदा के राहत का 1500 करोड़ भी आज दिन तक प्रदेश को नही मिला। बावजूद इसके प्रदेश  की कांग्रेस सरकार अपने सभी दायित्व को पूरा करते हुए कर्मचारियों की सभी देनदारियां जो पूर्व भाजपा सरकार से विरासत में मिली थी उन सभी अदायगी के साथ साथ कर्मचारियों को ओपीएस दे रही है। 

विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिये पूर्व भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है।प्रदेश पर 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज व 12 हजार करोड़ से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियों के लिये भाजपा को प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश की आरडीजी बंद कर बहुत बड़ा पाप किया है इसके लिए प्रदेश के लोग कभी भी भाजपा को माफ नही करेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed