सोलन: नौणी विश्व विद्यालय में B.Lib प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित; 17 अगस्त तक करें आवेदन
सोलन: नौणी विश्व विद्यालय में B.Lib प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित; 17 अगस्त तक करें आवेदन
सोलन: डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (यूएचएफ), नौणी ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (बी.लिब. एवं आई.एससी.) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। एक वर्ष की अवधि वाला यह पाठ्यक्रम दो सेमेस्टरों में संचालित होगा तथा नियमित (रेगुलर) एवं दूरस्थ शिक्षा (डिस्टेंस लर्निंग), दोनों माध्यमों में उपलब्ध रहेगा।
पाठ्यक्रम में कुल 45 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 30 सीटें नियमित माध्यम तथा 15 सीटें डिस्टन्स एजुकेशन माध्यम के लिए निर्धारित हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 10+2 परीक्षा के अंकों को 40 प्रतिशत तथा स्नातक परीक्षा के अंकों को 60 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
डिस्टन्स एजुकेशन माध्यम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक सेमेस्टर में विश्वविद्यालय में 15 दिनों की संपर्क कक्षाओं में भाग लेना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, सभी विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के सत्यानंद स्टोक्स पुस्तकालय में 30 दिनों की इंटर्नशिप पूर्ण करनी होगी। प्रॉस्पेक्टस एवं आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं: https://www.uhf.ac.in/storage/uploads/docs/1784271737.pdf
पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र, निर्धारित शुल्क के बैंक ड्राफ्ट सहित, 17 अगस्त, 2026 तक व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक के माध्यम से कक्ष संख्या 217, सामान्य प्रशासन शाखा, प्रशासनिक भवन, कुलसचिव कार्यालय, डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश–173230 में जमा करवाने होंगे।
शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की मेरिट आधारित काउंसलिंग 22 अगस्त, 2026 को विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर, नौणी में आयोजित की जाएगी।