पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल होने को आतुर – विनय कुमार

शिमला :  रामपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में दो बार रहें भाजपा  प्रत्याशी बृजलाल ने आज अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन  थाम लिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बृजलाल सहित उनके सभी उपस्थित समर्थकों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान  लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा,उपाध्यक्ष अमित नंदा, शिमला जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल,कांग्रेस सचिव विकास कालटा, शिमला जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र रेटका व अनुराधा सहित कई अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  विनय कुमार ने इस स्वागत समारोह में उम्मीद जताई कि बृजलाल के कांग्रेस में शामिल होने से रामपुर क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज से एक माह तक संगठन विस्तार  अभियान की शुरुआत की गई है। आज रामपुर क्षेत्र से 300 से अधिक भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस का दामन थामने पर खुशी व्यक्त करते हुए विनय कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल होने को आतुर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जनमत है। भाजपा धनबल के साथ राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी है जबकि भाजपा आज नेताओं की पार्टी बन कर रहें गई है। कई गुटों में बंटी भाजपा आज अपने आप को मुख्यमंत्री की कुर्सी की लालसा के साथ एक दूसरे से आगे बढ़ने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार जनहित के कार्यो को पूरा कर रही है। उन्होंने आज पार्टी में शामिल सभी लोगों को भरोसा दिलाया कि उनका संगठन में पूरा मान सम्मान किया जाएगा।
लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि रामपुर क्षेत्र के विकास में 550 करोड़ के विकास कार्य हो रहें है। इसमें विभिन्न सड़को के निर्माण को प्रमुखता दी गई है।

रामपुर क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती के लिये सभी एकजुट होकर काम करेगी – विक्रमादित्य सिंह

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि  वह प्रदेश के संतुलित विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित है।  पूर्व में छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए  उन्होंने कहा कि रामपुर  क्षेत्र के विकास में वीरभद्र सिंह ने कभी कोई कमी नही रखी। प्रदेश के आधुनिक निर्माण में उनका बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि सड़क निर्माण के लिये जहां भी  सड़क निर्माण की जरूरत हो इसके  लिये भूमि दान करने को आगे आये।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज बृजलाल के पार्टी में शामिल होने से इस क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को ओर अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार  के नेतृत्व में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी से संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया।
इससे पूर्व बृजलाल ने कांग्रेस पार्टी में शामिल करने पर पार्टी नेतृत्व विनय कुमार,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित पार्टी के सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आज कांग्रेस में बगैर किसी शर्त के  शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस की नीतियों व कार्यक्रमो पर उन्हें पूरा विश्वास है और इसके प्रचार प्रसार में कोई कमी नही रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल जाति धर्म क्षेत्रवाद पर लोगों को बांट कर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती के लिये सभी एकजुट होकर काम करेगी।
———————-
आज भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले बृजलाल के समर्थक,जिला परिषद सदस्य, बंसीलाल, पवन कुमार,मोहन लाल, बालक राम,चरणदास,
केहर सिंह,नरेश कुमार,राम सिंह,राजकुमार, प्रमोद,प्रताप,रूप दास भारती, सोनू,सुमन देव,शीला, सत्या देवी,बली राम,भगवान दास,सुशील कुमार, राजेश कुमार,टिक्कम सिंह,प्रेमदास, दीवान पटियाल, गोकुल राम,मेहर सिंह,भगवान दास,रत्न दास, राम लाल,नंद लाल,शमशेर चंद,मदन पहनकर,शशिकांता देवी,जुगेद्रा,प्रेम लता, शीला देवी,विनीत देवी,,निशा,भीष्मा,सुरजना देवी,गीता,मंजू,साहिल,नीतिश,अक्षय बदरेल,पुनीत,लक्ष्य,विजय सहित कई महिला मंडल की सदस्यों  महिला मंडल बाठारा 1,व महिला मंडल लेंतरा बाठारा 2 की सदस्यों ने आज कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की  व पार्टी का पटका पहना।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed