बिलासपुर: एसआईएस इंडिया लिमिटेड ने सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के अधिसूचित किए 80 पद

11 जून को रोजगार कार्यालय बिलासपुर तथा 12 जून को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में होंगे साक्षात्कार

बिलासपुर: जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड ने सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 80 पद अधिसूचित किए है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 11 जून तथा 12 जून को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में प्रातः 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल योग्य पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते है। इच्छुक उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, ऊंचाई 168 सेंमी. तथा 56 से 95 किलोग्राम भार होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपये से 24,000 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यार्थियों को पीएफ, ईएसआई तथा बीमा की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश तथा हिमाचल से बाहरी राज्य में नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में होना अनिवार्य है तथा जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह आनलाइन वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर अपना नाम दर्ज करवा सकते है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01978-222450 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed