दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला में पर्यावरण सप्ताह का शानदार आयोजन, विजेता छात्र पुरस्कृत

शिमलाः पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दयानंद पब्लिक स्कूल, द मॉल शिमला में ‘पर्यावरण सप्ताह’ बेहद उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्रों की रचनात्मकता और ज्ञान को परखने के लिए भाषण, प्रश्नोत्तरी, फ्लावर अरेंजमेंट (पुष्प सज्जा) और डिस्प्ले बोर्ड जैसी विभिन्न अंतर-सदन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल के छह सदनों- अशोक, भगत सिंह, लक्ष्मीबाई, शिवाजी, टैगोर और विवेकानंद के विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कड़े मुकाबले के बाद, डिस्प्ले बोर्ड प्रतियोगिता में अशोक और शिवाजी सदन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लक्ष्मीबाई और भगत सिंह सदन दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता में अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भगत सिंह और लक्ष्मीबाई सदन ने पहला स्थान और विवेकानंद व टैगोर सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस शानदार आयोजन के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या  अनुपम ने सभी विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी अध्यापकों और छात्रों को पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने के कड़े निर्देश व संकल्प दिए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed