मण्डी: मझवाड़ क्षेत्र में 3 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगीविद्युत अनुभाग मझवाड़ के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में 3 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उप-विभाग मंडल-2 मंडी के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि इस दिन विद्युत विभाग मढ़धार में फोर पोल स्ट्रक्चर के बचे हुए कार्य को पूरा किया जाएगा। इस कारण मझवाड़, सायरी, कोटमोर्स, धूमा देवी, चंडेह, रखून, लझूखर, मढ़धार, गिउला, मसेरन तथा जनयानी के आसपास 3 जून को प्रातः10 से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने स्थानीय जनता से सहयोग की अपील की है।