हिमाचल: जेबीटी भर्ती परीक्षा और टैट एक ही दिन है तो तुरंत सूचित करें अभ्यर्थी..

..ऐसे अभ्यर्थियों की परीक्षा के शेड्यूल में आंशिक बदलाव कर सकता है एचपीआरसीए

हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जेबीटी पोस्ट कोड-26015 की भर्ती के लिए आयोग 13, 14 और 16 जून को विभिन्न शिफ्टों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित करने जा रहा है। इसी बीच, राज्य शिक्षा बोर्ड भी विभिन्न संकायों की टैट परीक्षाएं आयोजित कर रहा है।

डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि जेबीटी पोस्ट कोड-26015 की भर्ती के शेड्यूल के अनुसार अगर किसी अभ्यर्थी की सीबीटी परीक्षा और टैट की परीक्षा एक ही दिन आ रही है तो वह 5 जून तक आयोग की ईमेल आईडी hp-rca@hp.gov.in पर सूचित कर दे। इस ईमेल में टैट की परीक्षा के प्रमाण के रूप में उक्त परीक्षा का एडमिट कार्ड या कोई अन्य दस्तावेज अवश्य संलग्न होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के भीतर सूचना प्राप्त होने पर आयोग ऐेसे अभ्यर्थियों की जेबीटी भर्ती परीक्षा के शेड्यूल में आंशिक बदलाव करने पर विचार कर सकता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed