कांगड़ा: देहरा सीयू की जलापूर्ति योजना निर्माण के चलते 3 जून रात्रि को यातायात के लिए बंद रहेगा मार्ग

धर्मशाला: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-503 देहरा पर जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के कार्य के चलते यातायात को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय कैंपस के मुख्य गेट, पृथ्वी राज चैक तथा हनुमान चैक, देहरा पर सड़क क्राॅसिंग का कार्य किया जाएगा। इन स्थानों पर निर्माण कार्य के दौरान 3 जून की रात 10 बजे से 4 जून की सुबह 2 बजे तक के लिए वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए हनुमान चौक से खबली चौक वाया धवाला चौक का उपयोग किया जा सकता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed