1 से 14 अगस्त तक धर्मशाला में होगी अग्निवीर भर्ती रैली
1 से 14 अगस्त तक धर्मशाला में होगी अग्निवीर भर्ती रैली
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए अग्निवीर (सेना) भर्ती रैली का आयोजन 1 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक धर्मशाला में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए भर्ती निदेशक कर्नल विशाल शाह ने बताया कि भर्ती रैली के दौरान हजारों अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जाएंगी। इसके लिए एसडीएम, खेल विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम, लोक निर्माण, विद्युत, जल शक्ति, दूरसंचार, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों का सहयोग लिया जाएगा। भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे सहित पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।