रोहड़ू: विकासखंड छौहारा की 12 पंचायतों में 83.23 प्रतिशत मतदान दर्ज
रोहड़ू: विकासखंड छौहारा की 12 पंचायतों में 83.23 प्रतिशत मतदान दर्ज
रोहड़ू: पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के अंतर्गत विकासखंड छौहारा की 12 पंचायतों में कुल 83.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत अम्बोई में 72.12 प्रतिशत, ग्राम पंचायत ढाकगांव में 82.38 प्रतिशत, ग्राम पंचायत ग्वास में 89.44 प्रतिशत, ग्राम पंचायत खाबल में 82.66 प्रतिशत, ग्राम पंचायत खशाधार में 84.18 प्रतिशत, ग्राम पंचायत मकटोट में 88.89 प्रतिशत, ग्राम पंचायत रनोल में 82.09 प्रतिशत, ग्राम पंचायत रोहल में 81.77 प्रतिशत, ग्राम पंचायत शीला देश में 90.67 प्रतिशत तथा ग्राम पंचायत टांगनू-जांगलिख में 76.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इसके अतिरिक्त, डोडरा क्वार उपमंडल की दो पंचायतों में भी मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत जाखा में 79.11 प्रतिशत तथा ग्राम पंचायत जिसकुन में 83.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।