शिमला: बाबा बालक नाथ मंदिर का 54वां वार्षिकोत्सव 24 को

शिमला: सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर जाखू शिमला में मंदिर सभा की तरफ से 54वें वार्षिकोत्सव पर 24 मई को भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति के प्रवक्ता ने शिमला से जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दिन होशियारपुर से विशेष तौर पर आमंत्रित प्रसिद्ध गायक शाही मन बाबा बालक नाथ की महिमा का गुणगान करेंगे। इस दिन मंदिर में सुबह 9 बजे ध्वाजा रोहण होगा। इसके बाद सुबह 9.30 बजे यज्ञ की आहुति के बाद सुबह 10 बजे भंडारा आरंभ हो जाएगा। राम बाजार जे.बी.डी. युवा मंडल की तरफ से इस दिन आईसक्रीम, फुटक्रीम, टीकी, शरबत, लस्सी, बेलपुरी, चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक्स, गोलगप्पे और जलेबी की विशेष व्यवस्था की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जाखू स्थित सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में प्रति वर्ष वार्षिकोत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed