चार नगर निगमों के चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे – विनय कुमार

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने रोहड़ू नगर परिसद के लोगों का कांग्रेस को प्रचंड बहुमत देंव के लिये आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा प्रदेश के नगर निकायों के चुनावों में पूरी तरह धराशायी हो गई है। प्रदेश के लोग पूरी तरह कांग्रेस के साथ है और यह इन चुनावों परिणामो ने सिद्ध कर दिया है।
विनय कुमार ने रोहड़ू नगर परिषद के चुनावों में कांग्रेस की एकतरफा जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए रोहड़ू के लोगों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चार नगर निगमों के चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में लोग कांग्रेस की नीतियों व निर्णयों से पूरी तरह संतुष्ट है। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि प्रदेश के लोग भाजपा का असली चेहरा देख चुके है। भाजपा केवल वोट की राजनीति करती है। झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करना इसकी फितरत है। भाजपा को प्रदेश की कोई पीड़ा नही है। भाजपा ने न तो आपदा के समय ही लोगों की कोई मदद की और न ही सरकार को कोई सहयोग दिया। उल्टे केंद्र से मिलने वाली ग्रांट भी बंद करवा दी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश के हितों से कुठाराघात कर रही है और इसमें प्रदेश के भाजपा नेता भी शामिल है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ सहन नही करेगी और प्रदेश में लोगों से किये गए सभी वादों को हर हाल में पूरा करेगी।
विनय कुमार ने दावा किया है कि अब 26,28 व 30 मई को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी लोग कांग्रेस की नीतियों पर अपनी मोहर लगा कर प्रदेश में कांग्रेस सरकार को मजबूती देंगे और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस भाजपा को धूल चटा कर पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed