KNH शिफ्ट करने से प्रसूताओं व परिजनों को होगी दिक्कतें, सरकार से बात करूंगी – प्रतिभा सिंह
KNH शिफ्ट करने से प्रसूताओं व परिजनों को होगी दिक्कतें, सरकार से बात करूंगी – प्रतिभा सिंह
हिमाचल: प्रदेश कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला के कमला नेहरू अस्पताल यानी KNH को शिफ्ट करने के शिफ्ट करने के बाद हो रहे विरोध को लेकर कहा कि यह संस्थान वर्षों से महिलाओं और नवजात बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अस्पताल को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाता है तो प्रसूताओं और उनके परिजनों को दिक्कतें हो सकती हैं। KNH में हर प्रसूता महिला को रेफर किया जाता है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता की भावनाओं और उनकी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार से इस मुद्दे पर बातचीत की जाएगी, ताकि जनहित में उचित निर्णय लिया जा सके।
वहीं आगामी जिला परिषद ओर स्थानीय निकायों के चुनावों पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने और आगे बढ़ने का अधिकार है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।