मण्डी: विद्युत उप-मंडल–1 मंडी के सहायक अभियंता नरेश ठाकुर ने आज यहां बताया कि कि आगामी 26 अप्रैल, 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक यू-मॉल के लिए 11 केवी एचटी लाइन का कार्य निर्धारित किया गया है। इस कारण 11 केवी जेल रोड एचटी लाइन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों जेल रोड, तुंगल कॉलोनी, भंगोहली, जिला कारागर परिसर, पैलेस, अधीक्षण अभियंता (लोक निर्माण विभाग) कार्यालय, एग्रो इंडस्ट्रीज कार्यालय, ज़िला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (जेल रोड), सुहड़ा मुहल्ला, रवि नगर, नर्सिंग हॉस्टल, महाजन बाज़ार, पैलेस, स्कोडी पुल, कुसुम थिएटर, माण्डव हॉस्पिटल व इसके आस-पास के क्षेत्रों में 26 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि मौसम प्रतिकूल रहने, बारिश इत्यादि की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।