स्थगित

हिमाचल: विभागीय परीक्षाएं आगामी आदेशों तक स्थगित

हिमाचल: प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड, शिमला के सचिव दिनेश कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि 28 अप्रैल,  से 7 मई तक आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षाओं को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि ये परीक्षाएं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस), तहसीलदार/नायब तहसीलदार, अन्य राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों, कानूनगो एवं पटवारियों सहित हिमाचल प्रदेश सरकार के अधीन नियमित रूप से कार्यरत बोर्डों एवं निगमों के कर्मचारियों के लिए आयोजित की जानी थीं।
उन्होंने बताया कि संशोधित तिथि-सारणी शीघ्र ही डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (एमएसएचआईपीए) की वेबसाइट पर शीघ्र ही अपलोड कर दी जाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed