मुख्यमंत्री का ज्वालामुखी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

कांगड़ा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का सोमवार सायं कांगड़ा ज़िला के दो दिवसीय प्रवास पर ज्वालामुखी के सपड़ी हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक संजय रत्न, चेयरमैन कृषि बैंक राम चंद पठानिया, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता सुरेन्द्र मनकोटिया, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, एसडीएम संजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं भी सुनी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed