धर्मशाला: पुलिस जिला नूरपुर के तहत चंबा के युवकों से चरस बरामद करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रैहन की टीम जब गश्त के दौरान देहरी में मौजूद थी तो एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब गाड़ी नंबर एचपी 47ए-2812 की तलाशी के दौरान गाड़ी के चालक 36 वर्षीय रॉबिन निवासी नैनीखड्ड, तहसील भट्टियात, जिला चंबा तथा साथ वाली सीट पर बैठे 24 वर्षीय युसूफ निवासी चोलिहारा, तहसील व जिला चंबा के कब्जे से 1 किलो 210 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना रैहन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।