ताज़ा समाचार

मुकेश अग्निहोत्री करेंगे जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में शिरकत

ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा 78वां हिमाचल दिवस समारोह

शिमला: 78वें हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह ऐतिहासिक रिज मैदान पर 15 अप्रैल, 2026 को हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस समारोह में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। 
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि समारोह को लेकर पुलिस द्वारा परेड की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल कर ली गई है। परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस की पुरुष और महिला टुकड़ी, हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक की पुरुष और महिला टुकड़ी, यातायात पुलिस, एनएसएस छात्र एवं छात्रा, स्काउट एंड गाइड छात्र एवं छात्रा तथा हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक बैंड के जवान हिस्सा ले रहे हैं। इसी प्रकार, समारोह में विभिन्न स्कूलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू की छात्राओं द्वारा हिमाचली नृत्य, सम्भोता तिब्बतन स्कूल छोटा शिमला के छात्रों द्वारा तिब्बत नृत्य, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जतोग की छात्राओं द्वारा पंजाबी गिद्दा, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंज बाज़ार के छात्र-छात्राओं द्वारा काँगड़ा नृत्य, आर्य समाज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअर बाजार की छात्राओं द्वारा पहाड़ी गिद्दा और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर की छात्राओं द्वारा नाटी की प्रस्तुति दी जाएगी।

जिला प्रशासन ने हिमाचल दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed