हिमाचल : कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए गठित की चार सदस्‍यीय कैंपेनिंग कमेटी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आम सभा, जरनल हाउस की पहली बैठक 16 अप्रैल को

शिमला : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आम सभा, जरनल हाउस की पहली बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में 16 अप्रैल को बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने आज इस संदर्भ में तैयारियों का ज्याजा लेते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श कर बैठक के आयोजन को अंतिम रूप दिया।
ज़िंटा ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल,सह प्रभारी चेतन चौहान,विदित चौधरी,
विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।
बैठक में प्रदेश मंत्री मंडल के सभी सदस्य,पीसीसी कार्यकारणी के सभी सदस्यों,सभी जिला अध्यक्षों, अग्रणी संगठनों के प्रदेश प्रमुखों को बुलाया गया है।
ज़िंटा ने बताया कि दो सत्रों में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में पहले संगठन से जुड़े मसलों पर आपसी विचार विमर्श होगा। दूसरे सत्र में पीएसी के सभी सदस्यों के साथ प्रदेश के राजनैतिक मसलों पर गहन चर्चा होगी।
ज़िंटा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारणी बनने के बाद पीसीसी की यह पहली बैठक जरनल हाउस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश में कांग्रेस की भावी राजनीति, संगठन की सक्रियता पर विचार विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed