कुल्लू: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के विद्युत उप-मण्डल भून्तर के सहायक अभियन्ता ई० अमन कुमार ने सूचित किया है कि विभिन्न फीडरों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में आवश्यक तकनीकी कार्यों के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
11 के.वी. शाड़ाबाई-दियार फीडर के तहत बगीचा, दियार, कहुधार, त्रैहन, भाटग्रां, बाहमीनाला जरड़, कलहैली, लोअर कलहैली, कमांद, लोअर बजौरा, लोअर हाट और आसपास के क्षेत्रों में 09 और 13 अप्रैल, 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
11 के.वी. मौहल इस फीडर के अंतर्गत भुटटी, वर्कशॉप और नागमंदिर के आसपास के इलाकों में 10 से 13 अप्रैल, तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि इन निर्धारित तिथियों पर मौसम खराब रहता है या बारिश होती है, तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।