मण्डी के भगवाहन मोहल्ला में लेदर पर्स की दुकान जलकर राख..

मण्डी: मण्डी शहर के भगवाहण क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक दो मंजिला मकान में आग लगने से करीब तीस लाख का सामान जल कर राख हो गया। इस घटना में घर के धरातल की दुकान में लेदर पर्स व अन्य मन्यारी सामान जल कर राख हो गया। परिवार के सदस्यों को शटर बंद होने के कारण पिछले दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। नगर निगम के वार्ड नंबर 12 में हरीश कुमार लेदर पर्स व अन्य मन्यारी सामान की दुकान करता था। हरीश कुमार दुकान का सामान लाने के लिए इन दिनों बाहरी राज्यों में गया हुआ था। घर में परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे कुछ लोगों ने हरीश कुमार की दुकान के अंदर से धुंआ उठता देखा तो उन्होंने पुलिस थाना को सूचित कर दिया। ऊपरी मंजिल में रहने वाले परिवार के सदस्यों को किसी तरह पिछले दरवाजे से बाहर सुरक्षित निकाल आग पर काबू पाने में जुट गए, लेकिन आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उपरी मंजिल तक पहुंच रही थी। इससे आस पास सटे घरों के भी चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया।

सूचना मिलने पर लीडिंग फायरमैन तारा चंद के नेतृत्व दमकल जवान वहां पहुंच गए। करीब पौने घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सभी कुछ जल कर राख हो गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया लेकिन बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग की घटना में करीब तीस लाख का सामान जल कर राख हुआ है। फायर बि्रगेड की मदद से आग पर काबू पाकर साथ लगते घरों को चपेट में आने से बचाया गया। शहर में बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से फायर बि्रगेड को पहुंचने में थोड़ा विलंब हुआ। फायर ब्रिगेड समय पर पहुंचती तो नुकसान को कम किया जा सकता था।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed