केंद्र सरकार ने एक लाख सैनिकों के लिए उच्चतर सैन्य सेवा वेतन की मांग खारिज की

LoC पार सर्जिकल स्ट्राइक पर सभी दलों ने भारतीय सेना की बहादुरी को किया सलाम

नई दिल्ली : भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पार कर पाक अधिकृत कश्मीर में देर रात किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीतिक दलों ने एक सुर में सेना की बहादुरी को सलाम किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार के इस कदम को सराहनीय बताया और कहा कि देश की सुरक्षा के लिए किसी भी तरह के कार्य में हम सरकार के साथ हैं। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी ट्वीट कर इस सफल ऑपरेशन के लिए सेना को बधाई दी है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज्यवर्द्धन राठौर ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस साहसी कदम के लिए बधाई दिया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि अब खेल शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस समय पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी पूरे दिल से भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करती है। हमारे देश के जांबाज सिपाहियों को हमारा सलाम।’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज हर देशवासी को भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व महसूस हो रहा है, वो हल्ला नहीं मचाते, करके दिखाते हैं। वेंकैया नायडू ने कहा, ‘उड़ी हमले से भारत में रोष था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंकी हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पाकिस्तान को अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखने पर काम करना चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा आतंक के लॉन्च पैड्स पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना को बधाई देता हूं। शाह ने अपनी ट्वीट्स में कहा, ‘आज का हमला नये भारत के उदय का संकेत है जहां भारत सरकार आतंकवादियों के नापाक इरादे के घुटने नहीं टेकती।’ उन्होंने एक बयान में कहा कि सेना ने अपने लक्षित हमले में पीओके में आतंकवादियों के लांचिंग पैडों एवं प्रशिक्षण शिविरों को ध्वस्त कर पराक्रम एवं बहादुरी दिखायी है।

कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने ट्वीट किया, ‘हम घुसपैठ के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले आतंकी ठिकानों पर हमले के लिये भारतीय सेना को बधाई देते हैं। हम पूरी तरह सशस्त्र बलों के साथ हैं।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि इस समय पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘भारत माता की जय। पूरा देश भारतीय सेना के साथ है।’ शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सुरक्षाबलों को हम सलाम करते हैं, जिन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना ने पीओके में जाकर आतंकवादियों को निशाना बनाया है। यह सभी आतंकवादियों के लिए सबक है। हमें आत्मरक्षा करने का हक है।

कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा, ‘अगर हमारी सेना ने निर्णय लिया है, तो पूरा राष्ट्र उनके समर्थन में खड़ा रहेगा।’ केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने भारतीय सेना को सफल सर्जिकल स्ट्राइक के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नमो सरकार आंतकवाद के खिलाफ जंग लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है। जम्मू और कश्मीर के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश की तरह व्यवहार कर रहा है, उसे माकूल जवाब देना जरूरी था। यह स्ट्राइक भारतीय सेना का हौसला बढ़ाएगी।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *