शिमला: साईं भवन में सामाजिक कल्याण संस्थाओं का चिंतन शिविर सफलतापूर्वक आयोजित

शिमला: 1 मार्च को साईं भवन, सेक्टर–4, न्यू शिमला में  साईं इटरनल फाउंडेशन   के तत्वावधान में सामाजिक कल्याण संस्थाओं का चिंतन शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें 18 सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

इस चिंतन शिविर में पर्यावरण संरक्षण, नशा निवारण, सामाजिक समरसता तथा आपदा के समय सामूहिक एवं समन्वित कार्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। भविष्य में सामाजिक कल्याण एवं आपदा राहत गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने हेतु संयुक्त कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed