हिमाचल : प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वीरवार रात से मौसम के करवट बदलने की संभावना जताई जा रही है । 27 -28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में तीन मार्च तक मौसम साफ मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27-28 फरवरी और 2-3 मार्च को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर व लाहौल-स्पीति के के ऊंचे पहाड़ों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।